रोहतास में हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

रोहतास : 18 वर्षों से फरार चल रहे अंतर प्रांतीय नक्सली समझावन चेरो को नौहट्टा, यदुनाथपुर से विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। समझावन चेरो पर डबुआ मोड़ बारूदी सुरंग विस्फोट कांड समेत बिहार, यूपी झारखंड में कई नक्सली घटनाओं का आरोपित है। एसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता ने बताया कि देसी पिस्टल के साथ शुक्रवार को समझावन चेरो को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि 2003 में डबुआ मोड़ पर बारूदी सुरंग विस्फोट में 11 पुलिसकर्मियो की हत्या समेत कई नक्सली कांडों में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली की यूपी, झारखंड समेत रोहतास व कैमूर की पुलिस कई मामलों में तलाश कर रही थी।

एसपी ने बताया कि अभी तक इसपर सात नक्सली कांड दर्ज हैं। मामले चुटिया, नौहट्टा, इंद्रपुरी और रॉबर्टसगंज में दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों का मनोबल गिरेगा। इसकी गिरफ्तारी की सूचना यूपी और झारखंड पुलिस को भी दे दी गई है। पंचायत चुनाव को लेकर चार राज्यों से जुड़े सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार कांबिंग ऑपरेशन व अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं हाल के दिनों में नक्सलियों की गिरफ्तारी के बीच संझावन चेरो की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। रोहतास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है और जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

रोहतास के इस रास्ते से लगता है डर …

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...