अब आधार कार्ड अपडेट कराना होगा महंगा, UIDAI ने बढ़ाया चार्ज, जानें नई फीस

Desk. अगर आप आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक अपडेट करवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए चार्ज में बदलाव कर दिया है। नया शुल्क ढांचा 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेगा, जिसके बाद इसका अगला चरण 1 अक्टूबर 2028 से 2031 तक प्रभावी होगा।

आधार सर्विसेज के लिए अब कितना देना होगा चार्ज?

UIDAI ने कुछ सेवाओं के लिए चार्ज इस तरह से संशोधित किए हैं।
सेवा की पुरानी फीसनई फीस (1 अक्टूबर 2025 से)दूसरी स्टेप फीस (1 अक्टूबर 2028 से)
₹50₹75₹90
₹100₹125₹150
₹75₹90

बायोमेट्रिक अपडेट पर कितना खर्च आएगा?

अगर कोई व्यक्ति फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट कराना चाहता है, तो शुल्क इस प्रकार होगा-

  • 5 से 7 वर्ष की उम्र में: फ्री
  • 15 से 17 वर्ष की उम्र में: फ्री
  • 7 से 15 वर्ष की उम्र में: 30 सितंबर 2026 तक फ्री, इसके बाद ₹125
  • अन्य सभी मामलों में: ₹125

डेमोग्राफिक डाटा अपडेट

अगर आप नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट कराते हैं, तो अब आपको 75 रुपये (पहले 50 रुपये लगते थे) शुल्क देना होगा। अगर यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जा रहा है, तो यह मुफ्त होगा।

 दस्तावेज अपडेट चार्ज

अगर आप पहचान या पते के प्रमाण के लिए दस्तावेज अपडेट करना चाहते हैं तो मायआधार पोर्टल के माध्यम से 14 जून 2026 तक फ्री होगा। वहीं आधार केंद्र पर जाकर करवाएंगे तो अब 75 रुपये लगेंगे (पहले 50 रुपये लगते थे)।

 घर बैठे आधार एनरोलमेंट का खर्च

UIDAI ने होम एनरोलमेंट सेवा (घर जाकर आधार बनाने या अपडेट करने की सुविधा) के लिए चार्ज तय किया है, जो 700 रुपये + GST है। यह राशि बायोमेट्रिक या डेमोग्राफिक अपडेट के चार्ज से अलग होगी।

UIDAI की ओर से जारी ये नया चार्ज ढांचा UIDAI सर्कुलर दिनांक 29 सितंबर 2025 के तहत लागू किया गया है। इससे जुड़ी अपडेट UIDAI की वेबसाइट या myAadhaar पोर्टल पर चेक की जा सकती है।

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...