Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब बिहार के Engineering Students करेंगे एनएच निर्माण, एआईसीटीई ने…

पटना: बिहार के इंजीनियरिंग के छात्र अब राज्य में एनएच का निर्माण करेंगे। छात्रों को यह मौका पहली बार मिल रहा है जब वे एनएचएआई के साथ मिलकर काम करेंगे और राजमार्ग निर्माण में अपनी भागीदारी देंगे। इस दौरान छात्र राजमार्ग निर्माण में नई तकनीक की राय के साथ ही एनएचएआई के द्वारा दिए गए काम को पूरा करेंगे। दरअसल एआईसीटीई ने राजमार्ग विकास निगम से एक समझौता किया है। समझौता के तहत राज्य के एआईसीटीई के अंतर्गत चलने वाले सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र को एनएचएआई के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।

छात्र अपने इंटर्नशिप के दौरान राजमार्ग निर्माण में नई तकनीक की राय भी एनएचएआई को देंगे साथ ही वे दिए गए कामों को भी पूरा करेंगे। इसमें राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों से बीटेक और एमटेक कर रहे छात्रों को मौका मिलेगा। इसमें सिविल इंजीनिरिंग के छात्रों के लिए अधिक अवसर मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार इसमें एमआईटी के छात्रों को भी मौका दिया जायेगा।

माना जा रहा है कि इससे छात्रों के कौशल का भी विकास होगा और उनके लिए आगे चल कर नौकरियों के अवसर भी अधिक मिलेंगे। एआईसीटीई ने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास निगम से यह करार पांच वर्षों के लिए किया है इसके साथ ही राजमार्ग विकास निगम ने एक पोर्टल भी लांच किया है जिसके माध्यम से छात्र इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Minister रत्नेश सदा ने किया दावा ‘बिहार उपचुनाव में एनडीए की होगी जीत, तेजस्वी…’
Engineering Students Engineering Students Engineering Students

Engineering Students

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

8,992 पशु सखियां संभाल रहीं जिम्मेदारी, जानिए कैसे बदल रही बिहार...

पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन अब परिवारों की आमदनी बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। पारंपरिक खेती...

बिहार में ₹2.25 लाख करोड़ का निवेश! किन सेक्टरों में बदलने...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। राज्य में उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के...

शौच जाने का बहाना और फिर फरार होने की कोशिश, हत्यारी...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए लाए जा रहे एक कथित अपराधी ने पुलिस वाहन से उतरकर फरार होने...