जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और NBFC की एफडी सुविधा उपलब्ध, ऐप पर 8.15% तक ब्याज के विकल्प उपलब्ध

Mumbai: जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और NBFC की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सेवाएं शुरू की हैं। इससे ग्राहकों को अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे एक ही ऐप पर विभिन्न बैंकों की एफडी की तुलना कर निवेश कर सकेंगे।

ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की एफडी उपलब्ध हैं। यूजर्स ब्याज दर के आधार पर विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15% सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

पूरी प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है, जिससे कुछ ही मिनटों में एफडी बुक की जा सकती है। साथ ही एकीकृत डैशबोर्ड के जरिए रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।

जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने क्या कहा

जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा, “एफडी देश में बचत का एक लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन ग्राहकों को अक्सर अलग-अलग एफडी विकल्पों की तुलना करने और निवेश ट्रैक करने में दिक्कत होती है। जियोफाइनेंस ऐप के जरिए हम रिसर्च, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बना रहे हैं, ताकि यूजर्स अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।”

Also Read : फाइनेंशियल मार्केट में Reliance का बड़ा दांव, नया JIO Finance App लॉन्च

Saffrn

Trending News

RTI के तहत 57 हजार से अधिक बच्चों का निजी स्कूलों...

पटना : शिक्षा का अधिकार कानून (RTI) के तहत राज्‍य के निजी विद्यालयों में करीब 57 हजार से अधिक बच्‍चों का नामांकन कराया जा...

बिहार में टेलीमानस बना सहारा, 14,416 पर घर बैठे मिल रहा...

पटना : मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के जूझ रहे लोगों के लिए राज्य में संचालित टेलीमानस की सुविधा रामबाण का काम कर रही है।...

बाबा साहेब के समता, न्याय और समान अधिकारों की राह पर...

Hazaribagh: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगावां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक ...

Big Breaking : बिहार में पहली बार BJP का ‘CM’, रचा...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का...

सुगौली ओवरब्रिज पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत, हथियार तानने से मची...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जोरदार झड़प...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img