अब Gaya होगा गयाजी, कैबिनेट की बैठक में सोनपुर मेला क्षेत्र के विस्तार को भी मिली मंजूरी…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिमंडल की बैठक की गई। कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया है जिसके तहत अब गया का नाम बदल कर गयाजी कर दिया गया। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि नीतीश कैबिनेट की बैठक में 69 अहम मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। Gaya Gaya Gaya Gaya Gaya 

कैबिनेट की बैठक में सबसे निर्णय लिया गया कि अब गया का नाम गयाजी होगा। इसके साथ ही छपरा के सोनपुर को अब नगर परिषद जबकि औरंगाबाद के मदनपुर के नगर पंचायत बना दिया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बिहार के शहीद जवानों को 50 लाख रूपये अनुग्रह राशि दिए जायेंगे। कैबिनेट की बैठक में दरभंगा को एक बड़ी सौगात दी गई है जहां जलापूर्ति के लिए 186 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई जबकि औरंगाबाद के लिए जलापूर्ति के लिए 72 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें – Patna Airport का नया टर्मिनल भवन बन कर लगभग तैयार, PM कर सकते हैं उद्घाटन

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी योजना जल-जीवन-हरियाली योजना को वित्तीय वर्ष 2029-30 तक के लिए विस्तारित कर दिया गया। इसके साथ ही सोनपुर पशु मेला के आयोजन क्षेत्र के विस्तार को भी मंजूरी दी गई। पंचायती राज विभाग के तहत राज्य के 900 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सरकार भवन निर्माण की मंजूरी दी गई। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई जिलों में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की भी मंजूरी दी गई साथ ही भागलपुर, अररिया, गोपालगंज में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जायेगा।

सहकारिता विभाग के तहत 498 विभिन्न पदों की भी स्वीकृति दी गई जबकि मुख्य जांच आयुक्त के कार्यालय में 125 विभिन्न पदों पर बहाली की मंजूरी दी गई। बिहार में कैंसर की बीमारी के लिए कैंसर केयर उप रिसर्च सोसाइटी का गठन किया जायेगा। कैबिनेट की बैठक में पटना मेट्रो के लिए 2 करोड़ 56 लाख 9 हजार करोड़ रूपये के भुगतान की भी मंजूरी दी गई। अब लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का निष्पादन ग्राम पंचायत स्तर पर किये जाने की मंजूरी दी गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाएं Zero Tolerance, निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने कहा….

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img