धनबाद : कोयलांचल में अब शादी विवाह और अन्य समारोह का आयोजन करने के लिए आपको जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी इतना ही नही इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर लैपटॉप से डेकोरेशन व्यवसाय चलाने वाले लोगों को भी अब धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन से जुड़े लोग सहयोग नही करेंगे। संगठित होकर बढ़े हुए मूल्य पर जिला डेकोरेटर एसोसिएशन बुकिंग लेगा। डेकोरेशन की नई दर शीघ्र जारी होगी उसी मूल्य पर जिले भर के डेकोरेटर्स को कार्य करना होगा। रविवार को एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में यह फैसला लिया गया ।
मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन के नेता प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले भर के डेकोरेटर अब एक मंच पर आ चुके हैं एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनकर हमेशा नुकसान सहने की बजाए अब जिले भर में एक रेट पर कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल


















