Advertisment

झारखंड की इन लोकसभा सीटों पर अब जदयू ने भी ठोका दावा, बीजेपी देगी जदयू को मौका ?

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियां अब हलचल में आ गई हैं और अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की जद्दोजहद में लगी है. झारखंड में भाजपा ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.लेकिन अभी भी 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना अभी बाकी है. अब झारखंड में इन तीन में से 1 सीट पर जदयू भी अपना दावा ठोक रही है.

Cesto mart add 5 22Scope News

भाजपा ने अब तक धनबाद,गिरिडीह और चतरा से किसी को टिकट नहीं दिया है. जिसमें से धनबाद और चतरा में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं वहीं गिरिडीह एक बार फिर से आजसू की झोली में जा सकती है. लेकिन जदयू ने अब चतरा या धनबाद की सीट पर अपना दावा ठोक दिया है.

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि  जिस प्रकार से बिहार में एनडीए ने गठबंधन का फर्ज निभाते हुए सीटों का बंटवारा किया है. उसी प्रकार झारखंड में भी एनडीए अपना फर्ज निभाए और सीटों का बंटवारा कर जदयू को एक सीट पर लड़ने की सहमति दे.

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर के नेताओं की तरफ से शीर्ष नेताओं को यह सूचित कर दिया गया है कि वे चतरा और धनबाद में से किसी एक सीट पर लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अब शीर्ष स्तर के नेताओं के द्वारा लिए गए निर्णय के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा.

Misir Besra Arrest Dhanbad: ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ के बाद बड़ी कार्रवाई,...

Misir Besra Arrest Dhanbad: झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन 'दौरा पहाड़' के बाद, बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच आरोपियों को...

DGP ने कहा- सभी महिला थानों में बनेंगे एक एंटी ट्रैफिकिंग...

पटना : बिहार में साइबर क्राइम से भी ज्यादा खतरनाक और तेजी से बढ़ता अपराध मानव तस्करी है। मानव तस्करी के मामले साइबर अपराध...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...