Ranchi– वर्षों से राजधानी रांची की सड़कों पर न्याय की गुहार लगाते पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने अब कन्हैया कुमार से मिल कर इंसाफ की गुहार लगाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही पंचायत सचिव अभ्यर्थी कैबिनट की बैठक के पहले मानव श्रंखला निकाल कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचायेगें.
यहां बता दें कि पंचायत सचिव अभ्यर्थी लम्बे समय से अपन नियुक्ति की लड़ाई लड़ रहे है, वर्ष 2019 में परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज का सत्यापन भी हो चुका है, लेकिन अब तक इनका नियोजन नहीं हुआ. इस बीच कार्मिक विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना से अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है, जारी अधिसूचना के अनुसार अधिसूचना की तिथि पूर्व में जारी जिस- जिस विज्ञापन के विरुद्द अब तक नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गयी उन सभी विज्ञापनों को रद्द कर दिया गया है.
अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी लगातार अपने नियोजन की मांग कर रहे हैं, अब तक अभ्यर्थियों ने कई मंत्रियों से मिलकर इंसाफ की गुहार लगायी है, लेकिन कहीं से भी इन्हे न्याय नहीं मिला, थक हार कर अभ्यर्थियों ने दिल्ली जाकर राहुल गांधी और कन्हैया कुमार से मिलने के लिए समय की मांग की है, दोनों नेताओं ने अभ्यर्थियों को मिलने का समय दे दिया है.
रिपोर्ट- शाहनवाज
बिहार कैबिनट का फैसला, राशनकार्डधारियों को मिलेगा फोर्टिफाइड चावल, दूर होगी कुपोषण की समस्या

















