अब घर बैठे यहां के उपभोक्ता करेंगे बिजली बिल जमा, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

छपरा : छपरा के लोगों के लिए एक सहूलियत भरी खबर है. अब छपरा के लोगों को घण्टों लाइन में लगकर बिजली का बिल जमा करने से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा. अब घर बैठे बिजली बिल जमा हो जायेगा. यानि कि आपका मीटर रिचार्ज हो जाएगा. आम लोगों को अब अनाआवश्यक भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को काफी सहुलियत होंगी और अनावश्यक रूप से बिजली चोरी और अनावश्यक बिजली ख़र्च से भी बचत होगी.

सारण समाहरणालय के सभागार में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कम्पनी के द्वारा प्रीपेड विद्युत मीटर का लांचिग सारण के जिलाधिकारी डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा किया गया. इस समारोह में सारण के डीएम और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन के अधिकारियों के द्वारा इस कार्यक्रम का उदघाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

सारण के डीएम ने कहा कि इस मीटर के लगाने के बाद उपभोक्ता काफी निश्चित हो जायेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर ज्यादा बिल आने, बिल में त्रुटि की शिकायत अक्सर आती है और उपभोक्ताओं को इस परेशानी से जूझना पड़ता है. कई बार बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर भी लगाना पड़ता है. लेकिन अब इस नये मीटर से सभी उपभोक्ताओं को इससे राहत मिल जाएगी.

नार्थ बिहार पावर कॉरपोरेशन के द्वारा चयनित एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधियों के द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर निःशुल्क लगाया जाएगा. मीटर लगाने वाले व्यक्ति के माध्यम से मीटर लगाते समय वक्त अपना मोबाइल नंबर और दर्ज करा लें. यदि कोई ईमेल आईडी हो तो उसे तुरंत दर्ज करायें. उपभोक्ताओं को मीटर में ऊर्जा खपत राशि का शेष विवरण सहित जानने एवं रिचार्ज के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा.

उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रथम मीटर रिचार्ज हेतु एसएमएस प्राप्त होने के उपरांत पहले रिचार्ज के लिए 3 दिन का समय दिया जा रहा है अर्थात उपभोक्ताओं के द्वारा रिचार्ज नहीं करने पर वे 3 दिन तक बिजली का उपयोग कर सकेंगे और उसके उपरांत रिचार्ज नहीं करने पर अगले दिन की बिजली स्वतः कट जाएगी.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में शेष राशि शुरू होने पर उपभोक्ताओं को रिचार्ज हेतु 1 दिन का समय दिया जा रहा है एवं इसके बाद उनकी बिजली 1 दिन बाद स्वतः कट जाएगी. पुनः रिचार्ज करने पर बिजली स्वतः जुड़ जाएगी. मीटर में शेष राशि शून्य होने पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दिन में कार्य दिवस को 10ः00 बजे से के 1ः00 बजे के बीच कटेगा. मीटर चार्ज होने के उपरांत यदि मीटर के शेष राशि होती है तो उसकी बिजली स्वतः जुड़ जाएगी. सारण के शहरी क्षेत्रों में इस मीटर को लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है और प्रतिदिन 200 प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

रिपोर्ट : रंजीत कुमार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...