नर्सिंग छात्र राहुल हत्या मामला : पीड़िता तनुप्रिया ने मांगा इंसाफ, पुलिस के सामने दर्ज करायी बयान

दरभंगा : दरभंगा जिले के दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय (DMCH) परिसर के अंदर पांच अगस्त को अपनी बेटी के सामने दामाद के सीने में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पीड़िता तानुप्रिया दरभंगा एसएसपी दफ्तर पहुंची। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिलकर अपने पति राहुल को इंसाफ देने की मांग की और अपने सुहाग के कातिल अपने हत्यारे पिता प्रेमशंकर झा सहित परिवार के सभी आरोपी के लिए फांसी की मांग की है। दरभंगा के एसएसपी ने पीड़िता को इंसाफ का पूरा भरोसा देते त्वरित सदर एसडीपीओ के सामने उसका बयान भी दर्ज करवाया।

DIARCH Group 22Scope News

पीड़िता के साथ JDU के विधायक रामविलास कामत भी साथ पहुंचे थे

आपको बता दें कि पीड़िता तनु प्रिया के साथ सुपौल जिला के पिपरा से जदयू के विधायक रामविलास कामत भी साथ पहुंचे थे। जहां लड़के के पिता सहित कई लोग दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मुलाकात कर इंसाफ देने की मांग की। वहीं मीडिया से बात करते हुए तनु प्रिया ने कहा कि जबतक इन तीनों को फांसी की सजा नहीं हो जाती तबतक मेरे पति का न्याय नहीं मिल पाएगा।

घटना के पीछे अंतरजातीय प्रेम विवाह है

दरअसल, पूरी घटना के पीछे अंतरजातीय प्रेम विवाह है। बताया जाता है कि सुपौल जिले की रहने वाली तानु प्रिया दरभंगा डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करती थी। इसी डीएमसीएच में सहरसा के वनगांव निवासी राहुल कुमार मंडल भी बीएससी नर्सिंग का छात्र था। दोनों यही डीएमसीएच के नर्सिंग छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में धीरे-धीरे बदल गई। दोनों अलग-अलग जाति के होने के बावजूद परिवार के खिलाफ जाकर पांच मई को मंदिर में जगाकर शादी कर लिया था। इसी शादी से तानु प्रिया के पिता प्रेमशंकर झा खफा थे। पांच अगस्त को आखिरकार प्रेम शंकर झा ने डीएमसीएच परिसर में अपने दामाद राहुल कुमार मंडल के सीने में नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी देखें :

मौके पर छात्रों ने हत्यारे प्रेमशंकर झा को पकड़ जमकर धुनाई की थी

हालांकि, तब गोली के आवाज के बाद मौके पर छात्रों ने हत्यारे प्रेमशंकर झा को पकड़ जमकर धुनाई की थी। तत्काल पुलिस को भी प्रेमशंकर झा को बचाने में छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। फिलहाल प्रेमशंकर झा का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। वहीं मुलाकात को लेकर दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि सभी लोग मिलने आए थे। उनका बयान दर्ज करने के लिए सदर डीएसपी को कहा गया है। मामले का अनुसंधान चल रहा है। दोषियों का उचित सजा मिले इसके लिए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : पत्नी के सामने ही पति की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रेम शंकर की जमकर पिटाई…

विवेक ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...