सदन में Jairam Mahto के बयान पर आपत्ति, अध्यक्ष ने रिकॉर्ड से हटाने का दिया निर्देश,जानें क्या है पूरा मामला

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में आज बजट सत्र का 10वां दिन है। सदन में सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत करा रहे हैं वहीं डुमरी विधायक Jairam Mahto ने ऐसी बात कह दी कि उसे अध्यक्ष ने अब हटाने का निर्देश दे दिया है।

क्या कहा था जयराम महतो ने

बता दें श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास और उद्योग विभाग के अनुदान मांग बजट पर कटौती प्रस्ताव लाते हुए विधायक Jairam Mahto ने अपने भाषण में कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों अपने धनबाद दौरे में कहा था कि अगर निजी कंपनियां 75 % स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देती है तो स्थानीय लोगों को कंपनी पर कब्जा कर लें।

वित्त मंत्री ने प्रोसिडिंग से हटाने की मांग की

संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जताई आपत्ति, जयराम महतो के वक्तव्य को सदन की प्रोसिडिंग से से हटाने की मांग की। इसपर पर अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने प्रोसिडिंग से हटाने का दिया निर्देश।

मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, Jairam Mahto के पास ऐसी कोई प्रामाणिकता नहीं है कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने धनबाद दौरे में ऐसा कुछ कहा था। अगर सदन के बाहर कोई कुछ कहता है तो उसे सदन के अंदर बिना अध्यक्ष की अनुमति के बिना नहीं उठाया जा सकता है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img