महिला विकास मंच के अधिकारियों ने DM से की मुलाकात, कहा- बच्चियों ने किए कई खुलासे

कटिहार : कटिहार में महिला विकास मंच के अधिकारियों ने बाल सुधार गृह का दौरा किया। साथ ही संस्था की संरक्षक वीणा मानवी की अध्यक्षता में समिति ने जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया। महिला विकास मंच ने सबसे बड़ा आरोप सीडब्लूसी के अधिकारी पर लगाते हुए इस वृहद आश्रय स्थल बाल गृह में जो भी गड़बड़ी है उसके लिए सीडब्लूसी के अधिकारी अमरेश कुमार को जिम्मेदार बताया। संस्था की संरक्षक ने बताया कि 17 फरवरी को जो दोनों नाबालिक कटिहार बाल सुधार गृह से फरार हुई थी। उन दोनों ने पटना में उनके कार्यालय पहुंचकर कटिहार के बाल सुधार गृह से जुड़े कई मामले पर संगीन आरोप लगाया है। फिलहाल उनकी संस्था ने जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया है। जिलाधिकारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े : खबर का असर : बाल सुधार गृह से फरार दो नाबालिग लड़की बरामद…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...