ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड पर रफीगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक 19 नंबर गुमटी के आसपास जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ जाने से केराप पंचायत के खैरी गांव निवासी 70 वर्षीय देवराज यादव का मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हैं आरपीएफ एस आई महेंद्र मुंडा और एएसआई एस खान घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता डॉ. तुलसी यादव ने बताया कि देवराज यादव विगत 12 सालों से रफीगंज अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में झाड़ू पोछा एवं रात्रि प्रहरी का काम करते थे। बुधवार की सुबह खाना बनाने के लिए चावल खरीदने के लिए नोनिया टिल्हा जा रहे थे। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ जाने से इनकी मौत हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि जीआरपी सोन नगर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई।

घटना के बाद मृतक की पत्नी सूरजमनि देवी पुत्री मानमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व उप प्रमुखप्रतिनिधि कमलेश यादव, राजनंदन यादव, डॉ. तुलसी यादव, सीधी यादव और राजद नेता रणविजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रेलवे के समीप जो ओवरब्रिज बन रहा है, वह काफी धीमी गति से बन रहा है। अगर ससमय यह तैयार हो जाता तो आज देवराज यादव का मौत नहीं होता। यहां पर रेलवे ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण प्रत्येक वर्ष दर्जनों लोगों की जान जाती है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...