आग लगने से वृद्ध महिला व 2 बकरी की जलकर मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जहा वृद्ध महिला और दो बकरी की जलकर मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मंझा थाना के वार्ड-5 स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

वहीं घर में सो रही एक लकवा से ग्रसित वृद्ध महिला आग के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि घर में रखे दो बकरी के आलावा गहने और कपड़े जलकर राख हो गए। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला का नाम झुना देवी है।यह मधुसरेया गाव के निवासी स्व. हीरा राम की 72 वर्षीय पत्नी थी।

मृतक महिला की पोती संगीत कुमारी ने बताया कि वह देर रात अपनी दादी के साथ सो रही थी। इसी दौरान बिजली का तार जलने लगा और नीचे गिर गया। जिससे आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गया। वह परिजनों को बुलाने के लिए दूसरे घर पर गई। लेकिन इसी बीच आग विकराल रूप ले लिया और वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मांझा थाना को इसकी सूचना दी। थाना के प्रयास से फायर बिग्रेड की गाड़ी के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं इस मामले में सदर एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के द्वारा पीड़ित परिवार को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जो घर और मवेशी जले है उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...