बाढ़ : NTPC थाना क्षेत्र अंतर्गत राईश गांव के बगीचे में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक वृद्ध महिला के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधी सिर्फ इतने में भी नहीं रुके लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की गला घोंटकर उसकी हत्या भी कर दी। हत्या करने के बाद बेखौफ अपराधियों द्वारा शव को ताड़ के पत्तों से ढ़क दिया गया।
ग्रामीण की नज़र ढ़के शव पर अचानक नजर पड़ गई जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा NTPC थाना को सूचना दी गई। NTPC पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बाढ़ भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र ने बताया कि मां डॉक्टर के यहां से आने के बाद शौच के लिए बगीचे में गई थी। जहां अज्ञात अपराधियों ने गहना-जेवर लूट लिया और मां की साड़ी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट : अनिल कुमार


















