यूपी पहुंचा ओमिक्रॉन, गाजियाबाद में निकले दो पॉजिटिव मरीज

यूपी : उत्तर प्रदेश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की एंट्री हो गई है. यूपी के गाजियाबाद में दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि इसके संकमण की रफ्तार डेल्टा की तुलना में कई गुना ज्यादा है. देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकारें भी अब कड़े फैसले ले रही हैं.

ग़ाज़ियाबाद में बुजुर्ग दम्पति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. तीन दिसम्बर को मुंबई से जयपुर होते हुए यह दम्पति कार से ग़ाज़ियाबाद लौटा था. खांसी की शिकायत के बाद निजी लैब में जांच कराई गई,जांच में कोरोना की पुष्टि हुई और बाद में जीनोम सिक्वेंसिंग में कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप की पुष्टि हुई. फ़िलहाल दोनों स्वस्थ हैं. उनके सम्पर्क में आए तीन दर्जन से ज़्यादा लोगों की जांच की जा रही है.

ओमिक्रॉन देश के कुल 11 राज्यों में फैल चुका है, जिसके बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने गैर जरूरी यात्राओं और भीड़भाड़ में जाने या लोगों के जमावड़े नहीं लगाने की नसीहत दी है. यहां तक कि नए साल का जश्न मनाने में भी कोताही बरतने की अपील की गई है.

ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरे यूरोप और दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है. दुनिया के 91 देशों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है तो यूरोप के 47 देशों में से 31 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं और सबसे ज्यादा असर ब्रिटेन में है. ओमिक्रोन और दूसरे वैरिएंट की वजह से जो तीसरी लहर आई है. उससे ब्रिटेन का बुरा हाल है. रोजाना करीब 90 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं.

यूपी चुनाव परिणाम : रुझानों में बीजेपी को मिला बहुमत, समाजवादी पार्टी पीछे

ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत,स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...