Advertisment

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘कोई भी गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार यानी 15 सितंबर को कहा कि अगर देश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की कार्यप्रणाली में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी। अब मामले पर अंतिम सुनवाई सात अक्टूबर को होगी।

Goal 7 22Scope News

जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी

आपको बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने कहा कि अगर एसआईआर प्रक्रिया में संवैधानिक सुरक्षा उपायों से समझौता किया गया तो पूरी प्रक्रिया अमान्य हो जाएगी। बेंच ने साफ किया कि बिहार एसआईआर पर कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह पूरे भारत में लागू होगा। कोर्ट ने कहा कि वह टुकड़ों में आदेश नहीं दे सकता है, बिहार एसआईआर पर अंतिम फैसला ही पूरे देश में लागू होगा।

यह भी देखें :

बिहार SIR और नेशनवाइड SIR से जुड़े मुद्दों पर 7 अक्टूबर की सुनवाई में अपनी दलीलें रख सकते हैं – SC

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा है कि वह बिहार एसआईआर और नेशनवाइड एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर सात अक्टूबर की सुनवाई में अपनी दलीलें रख सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने आठ सितंबर के अपने आदेश को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को बिहार एसआईआर में आधार को 12वें जरूरी दस्तावेज के तौर पर शामिल करने का निर्देश दिया था। आठ सितंबर के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने के लिए प्रस्तुत किए जाने पर चुनाव आयोग इसकी वास्तविकता की पुष्टि कर सकता है।

यह भी पढ़े : बिहार SIR पर SC की टिप्पणी, कहा- नाम वेबसाइट पर क्यों नहीं डाले जा रहे हैं?

Garhwa River School Bridge News: न सड़क, न पुल… गढ़वा के...

Garhwa River School Bridge News: जिले के रंका ब्लॉक में सिरोईकला उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक पहुँचना छात्रों और शिक्षकों, दोनों के लिए एक बड़ी...

Hazaribagh Silver Coins Found: हजारीबाग के पुराने मकान में मिला वर्षों...

Hazaribagh Silver Coins Found: झारखंड के हजारीबाग ज़िले के टाटीझरिया ब्लॉक में स्थित अमनारी गाँव में गुरुवार रात अचानक मिट्टी का एक पुराना घर...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: कंटेनर में आग से खुला बड़ा राज!...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: खाद्य सुरक्षा विभाग ने धनबाद सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विष्णुपुर के राजवार बस्ती इलाके में...