Advertisement
Advertisement

मांझी के नाराजगी पर तेजस्वी ने कहा- हमें कोई मतलब नहीं, महागठबंधन की बनेगी सरकार

दरअसल, एनडीए में सीट शेयरिंग से पहले केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के एक एक्स पोस्ट की चर्चा होने लगी है। इसमें उन्होंने कहा कि हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, हम वही खुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता 'कृष्ण की चेतावनी' के जरिए सियासी संदेश देने की कोशिश की है।

Google पर 22Scope चुनें

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राज्य में पार्टियों की सरगर्मिया तेज हो गई है। बिहार के दोनों गठबंधनों में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दे दिया है। तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी की बात पर कहा कि मुझे उनकी नाराजगी से कोई मतलब नहीं है।

बिहार में NDA सरकार से जनता नाराज है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि मगर बिहार में एनडीए सरकार से जनता नाराज है और जनता इस बार सरकार बदलना चाहती है। इस सरकार बदलने के नियत से जनता मतदान करेगी। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि इस बार बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता नई सरकार और नया बिहार चाहती है। सभी लोग इस सरकार से नाराज हैं और सभी लोग मिलकर इस मौजूदा सरकार को बदलने का काम करेंगे।

DIARCH Group 22Scope News

क्या नाराज हैं मांझी ?

दरअसल, एनडीए में सीट शेयरिंग से पहले केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के एक एक्स पोस्ट की चर्चा होने लगी है। इसमें उन्होंने कहा कि हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, हम वही खुशी से खाएंगें, परिजन पे असी ना उठाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘कृष्ण की चेतावनी’ के जरिए सियासी संदेश देने की कोशिश की है।

यह भी देखें :

तेजस्वी के सामने मसौढ़ी के राजद कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी

तेजस्वी प्रसाद यादव पटना एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान मसौढ़ी के राजद कार्यकर्ताओं ने उनके सामने जमकर प्रदर्शन किया। तेजस्वी को सुरक्षित कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकालने में सफलता पायी। मसौढ़ी से राजद विधायिका रेखा देवी को फिर से टिकट न दिया जाए। इसके लिए कल से राजद के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते दिखायी दे रहे हैं। कल लालू प्रसाद यादव के काफिले के सामने भी राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।

Tejashwi Ramvilas 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा- CJI पर हुए हमले पर नीतीश कुमार, चिराग पासवान व जीतन राम मांझी मौन क्यों हैं?…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...