निमंत्रण मिलने पर तेजस्वी के प्रीतिभोज में जाएंगे मंत्री, शादी की शुभकामना

पटना: तेजस्वी-रिसेल की शादी पर मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि प्रेम किया है, तो निभाना चाहिए. परिणय सूत्र में बंधने के लिए दोनों को बधाई. अगर उनके तरफ से प्रीतिभोज का निमंत्रण आएगा तो जरूर जायेंगे.

सीमांचल के क्षेत्रों में हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि पैसे देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिन्दू धर्म सबसे बड़ा धर्म है. जो कोई किसी धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म में आएगा, हम उनका स्वागत करेंगे और जो भी सहायता होगी जरूर करेंगे. उन्होंने अपने बयान के दौरान बॉलीवुड कैटरीना कैफ का भी जिक्र किया है.

बिहार के पर्यटन विकास पर मंत्री ने कहा चम्पारण ही नही बिहार भर में विकास और नए काम हो रहे हैं. हमारे क्षेत्र में 786 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया है. जबकि गुरुनानक जयंती पर राज्य के कई हिस्सों में विशेष लाइटिंग और साज-सज्जा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने की योजना है. जिसपर नियमित रूप से काम भी किया जा है.

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस मांग को उठाया है. केंद्र सरकार के समक्ष मामला विचाराधीन है. लेकिन केंद्र की सरकार ने बिहार को विशेष पैकेज दिया है. केंद्र सरकार की तरफ से विशेष पैकेज बिहार को बराबर मिल रहा है. वही मंत्री ने जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू के विशेष दर्जे की मांग पर कहा कि मांग रखी गयी है, केंद्र सरकार को अगर देना है, तो देगी नहीं तो नही देगी. मंत्री नारायण प्रसाद ने भी ये माना कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग सही है और मिलनी चाहिए लेकिन ये मामला केंद्र सरकार के विचार में है और वो जी समझेगी वही करेगी.

रिपोर्ट- रोबिन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img