काराकाट से जीत दर्ज करने पर बोले राजाराम, कहा- अगर सरकार बदलती है तो…

रोहतास : काराकाट लोकसभा क्षेत्र की जनता को नमन करते हुए माले प्रत्याशी राजाराम कुशवाहा ने बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लोकतंत्र की रक्षा, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था एवं किसानों के मुद्दे को लेकर इस बार वोट किया है। जिसके लिए देश की जनता धन्यवाद की पात्र है।

उन्होंने कहा कि डालमियानगर फैक्ट्री की बातें सदन में उठेगी और यह प्रयास किया जाएगा कि इस क्षेत्र में कैसे एक इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जाए। डालमियानगर उद्योग समूह उसे जमाने में था जब प्राइवेट इंडस्ट्रीज की यहां भरमार थी। लेकिन मोदी जी के राज में सारे पूंजीपति बैकग्राउंड में चले गए और अब सिर्फ दो मित्र उद्योगपति अदानी एवं अंबानी के हाथों में हीं पूरी अर्थव्यवस्था की चाबी थमा दी गई है। अगर सरकार बदलती है तो कुछ बड़ी बातें शुरू होंगी अन्यथा इन सब चीजों के लिए जूझना पड़ेगा।

वहीं त्रिकोणीय मुकाबले के सवाल पर राजाराम कुशवाहा ने कहा कि यहां शुरू से हीं महागठबंधन बहुत आगे था, सिर्फ दूसरे स्थान के लिए उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह में लड़ाई चल रही थी। इधर, महागठबंधन की जीत पर ओबरा विधायक ऋषि कुमार यादव ने कहा कि इस बार चुनाव काराकाट की जनता लड़ रही थी। राजाराम कुशवाहा किसानों के एक बड़े नेता है और बड़े-बड़े किसान आंदोलन का उन्होंने अगुवाई किया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए और इस चुनाव की अगुवाई जनता ने की, इसलिए यह जीत जनता की जीत है।

वहीं पवन सिंह की उम्मीदवारी पर ओबरा विधायक ने कहा कि पवन सिंह को भाजपा ने हीं चुनाव लड़ने के लिए भेजा था और फेस सेविंग के लिए लास्ट में बड़े-बड़े नेताओं ने जनसभाएं की। धन बल के साथ भाजपा ने हमारे वोटरों को डाइवर्ट करने का प्रयास किया लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जनता के मुद्दों के साथ जनता के चुनाव में जनता की जीत हुई है।

यह भी पढ़े : NDA को शाहाबाद ने फिर किया निराश, एक सीट भी नहीं जीते

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img