गोपालगंज : जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन 2021 की द्वितीय चरण के मतदान की अधिसूचना निर्गत करने के बाद एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस कांफ्रेंस में जिलाधिकारी ने विजयीपुर प्रखण्ड में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी।
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और पुलिस कप्तान आनंद कुमार द्वारा एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गोपालगंज जिला के विजयीपुर प्रखण्ड में 421 पदों के लिए 29 सितम्बर को मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि विजयीपुर प्रखण्ड में 13 पंचायतो में चुनाव द्वितीय चरण में होंगे जिसको लेकर 201 मतदान केंद्र बनाये गए है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के लिए 7 अक्टूबर से 13 सितम्बर तक निर्धारित किया गया है। अंतिम तिथि 16 सितम्बर और नाम वापसी की तिथि 18 सितम्बर निर्धारित की गयी है। 29 सितम्बर को द्वितीय चरण के मतदान में 56 हजार 4 सौ 14 पुरूष 53 हजार 8 सौ 43 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता मतदान करेंगे। प्रति मतदान केंद्र पर 6 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।
उन्होंने कहा कि 14 प्रखण्ड के लिए मतगणना के लिए थावे स्थित डायट को केंद्र बनाया गया है। द्वितीय चरण के चुनाव की मतगणना 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। वही पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि भयमुक्त व शान्तिपूर्ण मतदान को लेकर गोपालगंज पुलिस कटिबद्ध है। इसे लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 4 हजार से ज्यादा लोगो के विरुद्ध IPC की धारा 107 के लिए प्रस्ताव समर्पित किया गया है। इसके आलावे सीसीए के तहत चिन्हित कर आपराधिक इतिहास वालो के विरुद्ध प्रस्ताव समर्पित किया जाएगा। साथ ही गुंडा पंजी में दर्ज लोगो पर नजर रखी जायेगी ताकि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सके।
रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी


















