बीपी मंडल की जयंती पर बोले CM नीतीश, कहा- CBI जानबूझकर न तंग कर रही है…किसी को छोड़ रही है…

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती के मौके पर पटना में राजकीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्व सीएम को श्रद्धांजली दी। सीएम नीतीश ने बिहार की ताजा राजनीति पर मीडिया से बातचीत की।

जातीय जनगणना पर केंद्र सराकर पर नीतीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। 2011 में ही जनगणना हो जानी चाहिए थी। मगर इतने साल बीत जाने के बाद भी केन्द्र कुछ नहीं कर रही है। विपक्षी एकजुटता की होने वाली बैठक पर सीएम नीतीश ने कहा कि सबकुछ ठीक चल रहा है। बेहतर हो रहा है, सब एकजुट है। जल्द ही अगली बैठक होगी। आप सब को पता चल जाएगा।

वहीं लालू प्रसाद की जमानत पर भी सीएम नीतीश ने सीबीआई पर हमला बोलते हुए कहा कि सबकुछ केन्द्र के इशारे पर किया जा रहा है। जान बूझकर न तंग कर रहा है जी। किसी को छोड़ रहा है जी, सबको तंग किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में राजभवन में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात हुई। बिहार में शिक्षा के हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।

https://22scope.com/breaking-cm-nitish-suddenly-reached-jdu-office/

कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...