Advertisment

जैप-1 में सप्तमी के दिन जवानों ने दी ‘ मां ‘ को शस्त्र से सलामी

रांची : डोरंडा स्थित जैप-1 में नवरात्रि के सातवें दिन जवानों ने बंदूकों से फायरिंग कर देवी मां को सलामी दी. सलामी देने के बाद शोभा यात्रा निकाली गई. इसके बाद वृक्षों की पूजा की गई. बता दें कि हर साल हथियारों से फायरिंग की जाती है इसके बाद पूजा की शुरूआत होती है. जैप-1 के जवान नवरात्रि में अपने हथियारों की विशेष पूजा करते हैं. जैप में नौ दिन विशेष पूजा की जाती है.

ranchi2 22Scope News

कोरोना को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत पूजा की जा रही है हालांकि हर वर्ष काफी भीड़ होती थी लेकिन पूजा को लेकर उत्साह में कोई कमी नही है. पुजारी की माने तो यहां 1880 से पूजा की जाती है और हर वर्ष शोभा यात्रा सप्तमी के दिन निकाली जाती है. इस दौरान पालकी में मां विराजमान रहती है और अलग-अलग जगहों पर विभिन्न पेड़ो की पूजा की जाती है, और बंदूक से सलामी दी जाती है. उसके बाद बेल बरन कर शोभा यात्रा की समापन की जाती है.

ranchi3 22Scope News

स्थानीय लोगों की माने तो दुर्गा पूजा का सबों को सालों भर इंतजार रहता है सभी लोग उत्साह के साथ इस शोभा यात्रा में शामिल होते हैं, और मां की आराधना करते हैं. जैप परिसर में रहने वाले सभी जवानों के घर में प्रसाद भेजा जाता है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...