स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं ने मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ निकाली पदयात्रा, VB-जीराम जी के खिलाफ लगाए नारे

पटना : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने रविवार यानी 28 दिसंबर को स्थापना दिवस पर मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ राजधानी पटना में पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा सदाकत आश्रम से शुरू होकर गांधी मैदान तक गई। जहां गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के समक्ष जनसंवाद किया गया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे देश में सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। पटना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी कई नेता व कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हुए।

कांग्रेस ने देशभर के साथ बिहार में भी अपना स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस ने देशभर के साथ बिहार में भी अपना स्थापना दिवस मनाया। पटना में पार्टी नेताओं ने सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने VB-जीराम जी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। पदयात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी की विरासत को सम्मान देना और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को उठाना था। गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के पास जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Bihar Congress 2 2 22Scope News

5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद घोषणा की कि पार्टी पांच जनवरी से देशभर में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन हुआ था उसी तरह मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में भी व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत रैलियां, जनसभाएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण मनरेगा को नुकसान पहुंचा है।

यह भी देखें :

140 वर्ष पूरे, स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को स्कॉटलैंड के रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम की पहल पर हुई थी। माना जाता है कि 1857 की बगावत के बाद अंग्रेज सरकार ने भारतीयों के असंतोष को एक मंच देने के इरादे से यह प्लेटफॉर्म बनाया। हालांकि पार्टी का पहला अध्यक्ष एक भारतीय-व्योमेश चंद्र बनर्जी-को बनाया गया। पहला अधिवेशन पुणे में होना था मगर हैजा फैलने के कारण इसे मुंबई में आयोजित किया गया।

Bihar Congress 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘वोट चोरी की खिलाफ व संगठन की मजबूती पर कांग्रेस करेगी काम’

अमित झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img