‘वोट चोरी की खिलाफ व संगठन की मजबूती पर कांग्रेस करेगी काम’

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों मंच मोर्चा प्रमुखों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हम ठोस मुहिम चलाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन को जिला से लेकर पंचायत तक सुदृढ़ करने पर हम काम करेंगे।

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में बड़ी रैली का आयोजन आगामी 14 दिसंबर को है

साथ ही भाजपा के द्वारा चुनाव आयोग के मिलीभगत से वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में बड़ी रैली का आयोजन आगामी 14 दिसंबर को है। जिसमें बड़ी संख्या में बिहार से कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल होगा। संगठन की मजबूती के लिए पंचायतों तक कांग्रेस को मजबूत करने और सशक्त बूथ कमिटियों के गठन को भी जिलाध्यक्षों के साथ विवेचना हुई। इस दौरान प्रदेश में सघन दौरे करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही जनता के बीच उनके मुद्दों के साथ सड़क से सदन तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।

कृष्णा अल्लावरु ने फ्रंटल संगठन प्रमुखों, सभी जिलाध्यक्षों से व्यक्तिगत मंत्रणा की

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने फ्रंटल संगठन प्रमुखों, सभी जिलाध्यक्षों से व्यक्तिगत मंत्रणा की और उन्होंने सभी से पार्टी के सांगठनिक मजबूती के लिए आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। देर शाम पार्टी के सभी छह विधायकों के साथ भी प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बैठक की।

Bihar Congress 1 22Scope News

राजेश राम सहित कांग्रेस के नेता रहे मौजूद

बताते चलें कि इससे पूर्व दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बिहार के शीर्ष नेताओं, नवनिर्वाचित विधायकों और प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की थी और उसमें भी चुनाव और संगठन को लेकर वृहद समीक्षा हुई थी। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सीएलपी डॉ. शकील अहमद खान, सभी जिलाध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के प्रमुख और वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें।

यह भी पढ़े : पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्ष के लिए 7 नेताओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से किया गया बाहर

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img