मंत्री मंगल ने कई स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का किया उद्घाटन

गोपालगंज : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कई स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का उद्घाटन और शिलान्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के भवन का शिलान्यास किया गया। वहीं मीरगंज, हथुआ, पंचदेवरी, भोरे और विजयीपुर में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पूरे बिहार के स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारत के स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा करीब 18 सौ करोड़ योजनाओं का अस्पतालों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

उसी क्रम में व्यस्थाओं को बेहतर करने के लिए गोपालगंज में 51 करोड़ की लागत से आठ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम आए हैं। भोरे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का बना है। उसका उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है कि सभी प्रखंड कार्यालयों में आधुनिक अस्पताल हो और आधुनिक सुविधाएं दी जाए। आज हर गावों के अस्पताल में 280 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के सरकारी अस्पतालों में बिहार एक नंबर पर है। हम जितना बेहतर हो सके उसे कर रहे हैं। ताकि हर गाव के लोगों का लाभ मिल सके।

यह भी देखें :

नवादा की घटना महागठबंधन की साजिश है – मंत्री जनक राम

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री जनक राम ने नवादा में दबंगों के द्वारा दलित परिवरों के घर जलाए जाने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नवादा की घटना महागठबंधन की साजिश है। नवादा की घटना में शामिल सभी महागठबंधन के समर्थक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का के आदेश पर जो भी इस घटना में संलिप्त है उनकी गिरफ्तारी शुरू हो गई है। कई लोग जेल जा चुके है। कोई इस घटना में संलिप्त है वह बचने वाला नहीं है।

Janak Ram 22Scope News
नवादा की घटना महागठबंधन की साजिश है – मंत्री जनक राम

उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि इनको गरीबों की चिंता नही बस वोट की चिंता है। ये लोग समाज में वर्ग संघर्ष कराकर रोटी सेंकने में लगे हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर बिहार की गरीब जनता का मजाक उड़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके दादी इंदिरा गांघी के कार्यकाल में नालंदा में बेलची कांड हुआ था। उसमें कई नरसंहार हुआ था लेकिन अब सुशासन की सरकार है। लोग अमन चैन की जिंदगी जी रहे है। वहीं विपक्ष वर्ग संघर्स कराकर अपने रोटी सेकने में लगा है। इस पूरे प्रकरण में महागठबंधन के लोग लगे हुए है। ताकि यह सरकार गरीबो के लिए काम कर रही है उसमें खलल डाल सके।

यह भी पढ़े : अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरायी, दो नर्तकी की मौत

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...