Advertisment

आरसीपी सिंह के रिश्तेदार की हत्या पर श्रवण कुमार ने कहा- अपराधी चाहे कोई भी हो कानून अपना करेगी काम 

जहानाबाद : जहानाबाद में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एकदिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे थे जहां उनके कार्यकर्ताओ के द्वारा जमकर स्वागत किया गया। वहीं इस दौरान सर्किट हाउस में मीडिया बात करते हुए कई मुद्दों पर जानकारी दी। पत्रकारों द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह के रिश्तेदार की हत्या के सवाल कहा कि मुझे भी अखबार से मालूम हुआ है कि उनके रिश्तेदार की हत्या हुई है। जब मीडिया ने कहा कि जदयू पार्टी के कार्यकर्ता पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधिक किसी भी पार्टी का हो वह अपराधी होता है। सरकार जांच कर कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि यहां नीतीश कुमार की सरकार है यह सरकार नहीं किसी को बचाती है और नहीं किसी को फंसाती है। यह सरकार निष्पक्ष रूप से काम करती है। पुलिस अपना काम कर रही है और जांच किया जा रहा है। घटना में जो लोग दोषी होंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा। मीडिया द्वारा जब पूछा गया कि गोपाल मंडल द्वारा लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा है की लालू यादव के दिमाग सठिया गया है। इस बात पर उन्होंने कहा कि मैं बयान को तो नहीं सुना है। लेकिन अगर ऐसी बात कही गई है तो छोटे नेताओं को ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए है।

उन्होंने कहा कि छोटे नेताओं बड़े नेताओं पर किसी तरह की भी टिप्पणी करने से बचना चाहिए लालू यादव बहुत बड़े नेता हैं और उन्हें बिहार को विकास करने के लिए अहम भूमिका निभाई है। लालू यादव की भूमिका को भूलाया नहीं जा सकता है उन्होंने भी बिहार में विकास अपना योगदान दिया है उन्होंने कहा कि इसलिए इतने बड़े नेताओं पर किसी तरह की टिप्पणी करने से पहले लोगों को सोचना चाहिए।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...