Advertisment

Lakhisarai में प्रवासी सम्मेलन के दूसरे दिन प्रवासियों ने बताया जिले का महत्व

लखीसराय: Lakhisarai समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के दूसरे दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के संबोधन से हुआ। आज दूसरे दिन भी लखीसराय जिला के प्रवासी ऑनलाइन एवं भौतिक माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़े। लखीसराय जिले के धरोहर यथा – रेलवे स्टेशन लखीसराय, किउल ब्रिज, लखीसराय संग्रहालय की जीवंत कलाकृतियां, शहीद द्वार, किऊल नदी, सतसंडा पहाड़, अशोक धाम इत्यादि को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं लघु वीडियो के माध्यम से लखीसराय गांव के इतिहास को प्रदर्शित किया गया।

सर्वप्रथम मृणाल माधव ने जिला प्रशासन का ध्यान श्रृंगी ऋषि धाम में नागरिक सुविधाओं यथा शौचालय की व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने लखीसराय जिला में पर्यटन की संभावना एवं खेल कूद की संभावना पर बल दिया। जिले में बैडमिंटन खेल की काफी संभावना है। डॉक्टर विनोद चौधरी, अमेरिका से जुड़ते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र एवं नागरिक सुख सुविधाओं को विकसित करने के लिए मदद की पेशकश की। नागमणि, अमेरिका से जुड़े। इन्होंने अपने जन्म स्थान की महत्ता के बारे में बताया। साथ ही बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और कर्मों के कारण ही वह इतने अच्छे जगह पर पहुंच पाए हैं।

सीमा कुमारी, आगरा से जुड़े। उन्होंने लखीसराय स्टेशन और साफ सफाई रखने हेतु जिला प्रशासन से अपील की है। इन्होंने यह भी बताया कि महिला शिक्षा आज के जमाने में बहुत ही जरूरी है। इससे नारियों को आत्मनिर्भरता प्राप्त होती है। विकास कुमार, पश्चिम बंगाल से जुड़े। उन्होंने जिला प्रशासन से नागरिक सुख सुविधाओं को बढ़ावा दें हेतु अपील किया है।

शहर में पार्क की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर ध्यान देने हेतु अपील किया है। रवि शंकर, अमेरिका से जुड़े। इन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि आज के जमाने में हमें पर्यावरण एवं वृक्षारोपण पर ध्यान देना है। इन्होंने यह भी कहा कि लोगों के अंदर साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे कि लोग डिजिटल फ्रॉड से बच सकते हैं। हरिप्रसाद, कोलकाता से जुड़े। इन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है। कहां किया कार्यक्रम उन्हें काफी अच्छा लगा। जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित होकर वे भाव विभोर हो गए।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, कार्यक्रम के नोडल शशि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीना नैंसी मुर्मू, निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी अंचल अधिकारी एवं आगंतुक अतिथिगण उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  DSP पर हत्या के आरोप के जांच में पहुंची अनुसंधान टीम

Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai

Lakhisarai

गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...

बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...