भूमिहारों पर दिए बयान पर मंत्री अशोक ने कहा- कुछ लोग पार्टी को कर रहे हैं कमजोर

पटना : जहानाबाद में भूमिहारों पर दिए गए भाषण पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी में रहकर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। पार्टी को जात के नाम पर बांट रहे हैं। बिना नाम लिए अशोक चौधरी ने जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने किसी जाति विशेष को ठेस नहीं पहुंचाया। जनता दल यूनाइटेड (JDU) में रहते हुए कुछ लोगों ने 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी का साथ नहीं दिया।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मेरे पूरे बयान को देखिए मैंने कहीं भी किसी जाति पर कुछ गलत नहीं कहा है। जब चुनाव हो रहे थे तो लोगों ने ललन सिंह को मुंगेर में भूमिहार बना दिया। चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को अति पिछड़ा बना दिया। मंडल कमीशन के वक्त से समता पार्टी तक ललन सिंह नीतीश कुमार के साथ अति पिछड़ा और पिछड़ा के लिए लड़ते रहे। लेकिन चुनाव में पिछड़ा और अतिपिछड़ा के लोगों ने अशोक महतो को वोट दे दिया। हमने जाति विशेष नहीं बल्कि उस भावना के खिलाफ बोला है। सामान्य लोग ऐसी बात करें तो ठीक लेकिन जो लोग पार्टी में हैं वह क्यों नहीं चुनाव में अपनी ताकत पार्टी के लिए लगाई।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि मैं संगठन का आदमी हूं। छात्र राजनीति से मैं आया हूं। एनएसयूआई का अध्यक्ष रहा। मैं मानता हूं कि जबतक पार्टी सिंबल किसी व्यक्ति को नहीं मिलता वह व्यक्ति जात का होता है। सिंबल मिलने के बाद वह व्यक्ति पार्टी का होता है। मेरे बोलने का भाव था पार्टी को जात में मत बांटिए। लेकिन कुछ लोग गुरु शंकराचार्य हो गए हैं। अपने दामाद को घोसी सीट से चुनाव लड़ाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि क्या मेरा दामाद सायन कुणाल, कमला हैरिस और पुतिन हो गए हैं। हम जहां भी जाते हैं वहां यही चर्चा होती है कि दामाद के लिए सीट चाहते हैं। मेरा दामाद लॉ करके लॉ फर्म चला रहा है। मेरे कंधे पर बैठकर मेरे दामाद का शिकार मत कीजिए। अशोक ने कहा कि हम भूमिहार को इसलिए अच्छे से जानते हैं क्योंकि मेरे पिताजी को भूमिहार शिक्षकों ने पढ़ाया। मेरी बेटी की शादी भूमिहार के यहां हुई है। क्या किशोर कुणाल से कोई बड़ा भूमिहार है।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक ने कहा- भूमिहारों ने जहानाबाद में वोट नहीं दिया इसलिए नहीं जीते चंद्रवंशी

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...