मखाना की माला पहनाने पर बागेश्वर धाम सरकार ने कहा- हमारे यहां मरने पर पहनाया जाता है

गया : बागेश्वर धाम बाला जी सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरे दिन रविवार की शाम अपने भक्तों को भागवत कथा सुनाई। इस दौरान उनसे मिलने गए प्रदेश के वन मंत्री डॉ. प्रेम को कुमार को कहा कि बुरा मत मानना। हमारे यहां बुंदेलखंड में तो मरने पर मखाना की माला पहनाई जाती है। मरने वालों के ऊपर उड़ाया जाता है। तुमने तो जीते जी हमें पहना दिया। हमने सोचा अब तो हो गया गुरु मेरा काम। चलो कोई बात नहीं।

दरअसल, रविवार शाम गया से भाजपा के नगर विधायक प्रदेश सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री और ओबीसी मंत्री हरि सहनी बाबा बागेश्वर धाम बाला जी सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए बोधगया के सम्बोधि रिट्रीट गए थे। वहां धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही थी। मंत्री प्रेम कुमार ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मखाना की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद किनारे जा कर बैठ गए।

यह भी देखें :

इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भागवत कथा वाचन में जुट गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने वन मंत्री को कहा कि कहां है मोटकू राम इधर आओ। यह सुन वन मंत्री थोड़े क्षण के लिए चोंक गए लेकिन अगले पल ही उठ कर बाबा के पास पहुंच गए। इस बीच बाबा बोलते रहे कि ये वन मंत्री हैं, बड़े सरल हैं। भोले हैं। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड में मखाना और उसकी माला की महत्ता का बखान करते हुए कहा कि इन्होंने हमें जीते जी मखाना की माला पहना दी। चलो कोई बात नहीं । यह मिथिला की परंपरा है।

Dhirendra Shatri 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 2 दिन के प्रवास पर बोधगया पहुंचे बागेश्वर धाम वाले सरकार, अपने अधीनस्थ में कराएंगे पिंडदान

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...