पुणे में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल के स्लैब गिरने से 7 मजूदरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

तीन लोगों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

पुणे : पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन मॉल का एक स्लैब (लोहे की सरिए का जाल) गिर गया. इस हादसे में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई. तीन लोगों की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी. अचानक ये लोहे की सरिए का जाल मजदूरों पर गिर गया. मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला गया.

पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, ‘पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं आशा करता हूं कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.’

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई. डीसीपी पुणे पुलिस ने कहा, यहां एक मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी एक भारी लोहे का ढांचा ढह गया. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं. ढहने के कारणों की जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने पर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

बजट पर बोले पीएम मोदी- युवाओं का भविष्य करेगा उज्जवल, जानें और क्या-क्या कहा

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...