भ्रष्टाचार और बहाली में धांधली का आरोप लगाकर योग प्रशिक्षकों का सामूहिक अनशन

बेगूसराय : बेगूसराय में योग प्रशिक्षक चयन में जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय के द्वारा भ्रष्टाचार और बहाली में धांधली का आरोप लगाकर आज योग प्रशिक्षकों के द्वारा सामूहिक अनशन सह सामूहिक आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। वहीं आत्मदाह की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने एक मजिस्ट्रेट को बहाल कर जांच करने का आदेश दिया। आनन-फानन में मजिस्ट्रेट की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे जहां अनशन और आत्मदाह करने वाले लोगों को काफी समझाया जा रहा है। यह अनशन और आत्मदाह का प्रयास बेगूसराय के हड़ताली चौक पर योग प्रशिक्षक के द्वारा किया जा रहा है।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2013 से 2023 तक जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अनवरत नि:शुल्क सेवा जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय द्वारा लिया गया। इसी बीच जिला स्वास्थ्य प्रशासन सभी योग प्रशिक्षकों को आश्वासन देते रहे। सरकारी आदेश आने पर आप लोगों को ही सरकारी जॉब दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि जब इस विभाग में योग प्रशिक्षण के रूप में बहाली किया गया तो पैसे के बल पर हम लोगों के जगह दूसरे लोगों को बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आलम चरम पर है। और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बहाली में काफी गड़बड़ी किया।

उन्होंने बताया है कि कई बार इसकी लिखित सूचना दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई तरह का आश्वासन नहीं दिया गया। हम लोगों से लगातार योग प्रशिक्षण के रूप में काम करवाया गया। आखिरकार जब बहाली हुआ तो हम लोगों के जगह पैसे के बल पर दूसरे लोगों को बहाली कर लिया गया। उन्होंने बताया है कि गड़बड़ी बहाली के विरोध में आज हम लोगों ने सामूहिक तरीके से अनशन सह आत्मदाह करने का निर्णय लिया है।

यह भी देखें :

फिलहाल आत्मदाह की खबर सुनते ही जिला प्रशासन हरकत में आई और यहां पर एक मजिस्ट्रेट टीम को जांच करने का निर्देश दिया। आनन-फानन में मजिस्ट्रेट की टीम पहुंच कर जांच किया और आत्मदाह सहित अनशन पर बैठे लोगों को अपने स्तर से समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जैसे ही आत्मदाह की खबर मिली। वैसे ही आनन- फानन में आकर बैठे हुए अनशन पर लोगों को समझा बूझकर अनशन को समाप्त किया है। उन्होंने बताया है कि इसकी प्रक्रिया हम हम लोगों के द्वारा जांच कर शुरू कर देंगे। फिलहाल अनशन आत्मदाह की कार्यक्रम समाप्त हो गया।

यह भी पढ़े : बूढ़ी गंडक नदी से छात्रा का शव बरामद

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...