Advertisment

ट्रक से बिहार जा रही शराब जब्त, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट : देवब्रत तिवारी

कैमूर : उत्तर प्रदेश से आ रहे ट्रक में भूसा के अंदर छुपा कर रखे एक ट्रक शराब को पुलिस ने चेक्पोस्ट पर जब्त किया। जिसे शराब तस्कर पटना ले जा रहे थे। एंटी लिकर टास्क्फोर्स और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है। मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि एंटी लिकर टास्क फोर्स और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए गाड़ी को रुकवा कर जब जांच किया तो ऊपर से भूसा के बोरे लदे थे। उसी के अंदर शराब की पेटियां बरामद हुई। जो गिनती करने पर कुल 2088 लीटर पाया गया। ट्रक के चालक विजेंद्र गोस्वामी जो आगरा का रहने वाला है और उसका सह चालक राजू कुमार जो कोलकाता का रहने वाला है। वह यूपी से गाड़ी में शराब लोड कर पटना लेकर जाने वाले थे और पटना से शराब तस्कर उसको अपने ठिकाने पर ले जाते, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...