उत्तराखंड में नर्स का रेप कर हत्या, एक गिरफ्तार

Desk. उत्तराखंड में एक नर्स के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह मामला दो सप्ताह पहले का बताया जा रहा है और आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया है।

उत्तराखंड में नर्स का रेप कर हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की है। बताया जा रहा है कि नर्स नैनीताल के एक निजी अस्पताल में काम करती थी और उसका शव उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक खाली प्लॉट में मिला था। घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है।

मामले में आरोपी बरेली का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर है। बताया जा रहा है कि जब नर्स अस्पताल से घर जा रही थी तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका रेप किया और उसकी हत्या कर दी। बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता में सरकारी अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। इसका विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Farmers Input Subsidy: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! मुख्यमंत्री ने...

Bihar Farmers Input Subsidy पटना: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए, बिहार सरकार ने 'कृषि इनपुट सब्सिडी योजना' के तहत...

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...