प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

अररिया : अररिया जिला के सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनार पट्टी मिर्जापुर के निकट से 300 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा को प्रतिबन्धित कफसिरप की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई व पुलिस बल के साथ छापेमारी कर।

पुलिस ने घर के पीछे रखे 100 एमएल का 300 बोतल प्रतिबन्धित कफसिरप बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 30 लीटर है। पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के सुनार पट्टी मिर्जापुर निवासी सोहिल खातून हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मंटू भगत की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...

Jharkhand News: अवैध भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल 83 दिन से...

 झारखंड में अवैध भवनों के नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन लंबित हैं। योजना बंद हुए 83 दिन हो गए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अब तक...