सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 2 जख्मी

नवादा : नवादा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गंंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना में राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विहपुरा गांव के पास बाइक से काम करने नवादा जा रहे युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के हसनपुरा ग्राम निवासी लाटो यादव के पुत्र रंजय यादव के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। काम के दौरान खाना खाने के लिए घर आया था। खाना खाकर दोबारा काम पर लौटने के क्रम में हादसा हुआ। अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत होने की बात सामने आ रही है। शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बोलेरो और स्कॉर्पियो में टक्कर

दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के शोभनाथ मंदिर के पास हुई । बोलेरो और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों की पहचान गुड्डू कुमार, विनय सिंह और रणवीर सिंह के रूप में की गई है। सभी बारात नरहट ग्राम जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...