जमशेदपूरः विधायक सरयू राय ने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि रघुवर की सरकार हाथी उड़ा रही थी और हेमंत की सरकार हाथी पर बैठ कर मदमस्त है।
वर्तमान सरकार में भी खनिज से सम्बंधित मामले में वही गड़बड़ियां की जा रही है। जिन गड़बड़ियों को मैंने उठाया है,सरकार उसकी जांच करवाये और स्थिति स्पष्ट करें।
आज हालात यह है कि एनजीटी के आदेशों की खुली अवहेलना कर पूरे राज्य में बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जबकि एनजीटी की मूलभावना नदियों के बचाने और प्रकृति का संरक्षण की है। जबकि सरकार और सरकार के अधिकारी एनजीटी आदेश ही नहीं मान रहे है, यही कारण है कि आज भी बालू का उठाव निरंतर जारी है।
झारखंड में बसा है एक बिहार, सुलझे राजनेता हैं हेमंत, दबाव में नहीं ले असंवैधानिक निर्णय- सरयू राय


















