तेज रफ्तार ट्रक ने घर में मारी जोरदार टक्कर, खलासी की मौत, ड्राइवर घायल

नवादा : बिहार के नवादा में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक घर में सीधे टक्कर मारने से खलासी की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलते ही एसआई निलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में फंसे हुए रहे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला। वहीं खलासी पूरी तरह फंसने के कारण घटनास्थल पर ही ट्रक के अंदर ही खलासी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक की पहचान जमुई जिला के इस्लामनगर मोहल्ले के रहने वाले खलासी करू मांझी के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान रामवली कुमार के रूप में किया गया है। पूरे ट्रक में ओवरलोड ईट लेकर झारखंड के चंदवारा जा रहा था। घटना मस्तानगंज के पास हुई है। एसआई निलेश कुमार ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सबसे पहले ट्रक में फंसे रहे ड्राइवर को निकाला गया। हालांकि तब तक खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

https://22scope.com/in-nawada-the-blood-of-relations-became-a-brother/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...