जमीन विवाद में एक की हत्या, 2 लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के वार्ड-3 अरतहा में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मौत हो गया। वहीं तीर से जख्मी दो लोगों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत है।

बताया गया कि अर्ताहा निवासी लड्डू मेहता और बिरैली बाजार निवासी दीपनारायण मेहता साला बहनोई हैं। दोनों के बीच दो कट्ठा जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा था। कई दिनों से लड्डू मेहता विवादित जमीन में मकान बनवा रहे थे, जिसको लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हल्का फुल्का कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई थी। जिसको लेकर बुधवार को दोनों पक्ष थाना भी गए थे।

लोगों ने बताया की गुरुवार के अहले सुबह करीब तीन बजे के आस पास लड्डू मेहता के घर में चीख पुकार के साथ बचाओ-बचाओ का आवाज होने लगा। आवाज पर जब अगल बगल के लोग दौड़ कर गए तो देखा की लड्डू मेहता के पेट सहित शरीर के अन्य हिस्से में तीन तीर लगा हुआ है। वहीं लड्डू मेहता के पुत्र विजय कुमार के मुंह में तीर लगा हुआ है, जबकि गुड्डू कुमार के पेट और जांघ में तीर लगा हुआ है।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर शंकरपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पांच लोगों को तत्काल हिरासत में लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...