चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के पहलू को भी खंगाल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ले रहे हैं।

घायलों की पहचान चंचल नगर निवासी रामबाबू और भोला के रूप में हुई है

घायलों की पहचान चंचल नगर निवासी लक्ष्मी पासवान के पुत्र रामबाबू पासवान और सियाकांत के पुत्र भोला पासवान के रूप में हुई है। दोनों मजदूर निर्माणाधीन चारदीवारी में स्ट्रिंग खोलने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की रॉड में टंगा एक झोला दिखाई दिया। मजदूरों ने झोले को हटाने की कोशिश की तो उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Darbhanga Bam 1 22Scope News

जिस जमीन पर चारदीवारी का निर्माण हो रहा था, वह मोहम्मद शाहिद की बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर चारदीवारी का निर्माण हो रहा था, वह मोहम्मद शाहिद की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 2008 में मोहम्मद शाहिद ने मोहम्मद शेर मोहम्मद से जमीन खरीदी थी, लेकिन वर्ष 2025 में उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री डॉ. रफीक के नाम किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया।

Darbhanga Bam 2 22Scope News

घटना का संबंध इसी पुराने जमीन विवाद से हो सकता है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना का संबंध इसी पुराने जमीन विवाद से हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि झोले में विस्फोटक किसने और कब रखा और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Darbhanga Bam 3 22Scope News

यह भी पढ़े : गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने वाले को पुलिस कर रही है तलाश, हथियार व कारतूस बरामद

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...