‘One Nation-One Election’ देश के लिए बड़ा परिवर्तनशील फैसला

पटना : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने आज ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को देश के लिए सबसे बड़ा परिवर्तनशील फैसला बताते हुए कहा कि पहले भी देश मे एक ही बार चुनाव होते थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस की प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के अहंकार के कारण एक देश एक चुनाव की परंपरा टूट गई। उन्होंने कई राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगवा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इसे लागू कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।

भाजपा सांसद डॉ. जायसवाल ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते वन नेशन वन इलेक्शन को लाभप्रद बताते हुए कहा कि इससे न राशि की बचत होगी बल्कि समय की भी बचत होग। विकास भी अवरुद्ध नहीं होगा। देश मे साढ़े चार साल विकास के कार्य होते रहेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव महाराष्ट्र में होता है और बिहार का विकास प्रभावित होता है क्योंकि बिहार के कई अधिकारी महाराष्ट्र में चुनाव कराने चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में एक समिति बनी थी और उसने रिपोर्ट दी थी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट ने इसे पास किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संविधान में 129वां संशोधन पेश किया जाना सबसे बड़ी घटना है। यह इस देश का परिवर्तनशील फैसला है। उन्होंने बताया कि लॉ कमीशन ने भी वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करता रहा है।

यह भी देखें :

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रांतियां बनाई गईं। अब यह मामला जेपीसी में भेजा गया है इसमें 39 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसी तरह विपक्ष वन नेशन वन टैक्स को लेकर भी विरोध कर रहा था, लेकिन आज जीएसटी का लाभ लोगों से लेकर राज्यों तक को मिल रहा है। इसी तरह केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन की सुविधा देश की जनता को दिया। इसका लाभ आज बिहार के लोगों को दिल्ली सहित अन्य में भी मिल रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हमारी सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के नेतृत्व में बनी समिति ने इसे 2034 से लागू करने की बात कही है। आज के इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु ,मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश ‘बबलु’, प्रभात कुमार, प्रवक्ता अरविंद सिंह और पियूष शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल स्वीकार, विस्तृत चर्चा के लिए जेपीसी भेजा गया

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...