कोडरमा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने एनएच 20 को किया जाम

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास में बीती रात करंट लगने से इकबाल खान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आज जैसे ही इकबाल का शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर एनएच 20 को जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर बीचो-बीच शव रखकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और फोरलेन निर्माण कंपनी के साथ बिजली विभाग पर लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

कोडरमा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

दरअसल, जिस जगह पर घटना घटी वहां से ठीक बगल में इकबाल का घर था और निर्माण कंपनी की ओर से फोरलेन का निर्माण कार्य भी किया जा रहा था। निर्माण कार्य में लगे बांस भीगे हुए थे, जो दूसरी तरफ से 33 हजार वोल्ट तार से सटा हुआ था, जिसकी चपेट में आते ही इकबाल को जोरदार झटका लगा और वहीं पर उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर एक तरफ फोरलेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ पुल और रिहायसी इलाके के बीच काफी कम जगह में 33 हजार वोल्ट का तार गुजर है, जो लगातार हादसो को आमंत्रण दे रहा है।

इससे पहले भी इसी स्थान पर दो और लोगों की मौत करंट लगने से हुई थी। इसके बाद भी एतिहातन कोई कदम नहीं उठाया गया। जाम के कारण रांची पटना मुख्य मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई हैं। आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ 33 हजार वोल्ट तार हटाने की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...