कोडरमा में आंगनबाड़ी केंद्र में करंट लगने से मासूम की मौत

कोडरमा. पूरनानगर स्थित राजबागी आंगनबाड़ी केंद्र में करंट लगने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी की सेविका और सहायिका भाग खड़ी हुई।

आंगनबाड़ी केंद्र में करंट लगने से मासूम की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार के ऊपर ही बिजली का मीटर लगा था और लोहे गेट से होते हुए बिजली का वही तार आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर लगा हुआ था। लोहे के गेट से रगड़ खाते-खाते तार में दौड़ रहे करंट गेट में दौड़ने लगा और उसे छूने से आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहा एक 7 वर्षीय बच्चा की मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों की माने तो पहले भी गेट में करंट प्रवाहित होने की घटना होती रही, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया। बहरहाल, आज करंट वाले गेट की चपेट में आकर एक बच्चा अपनी जान गवां बैठा।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा और बीडीओ सुमन गुप्ता को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे महिला अधिकारियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने खूब खरी खोटी सुनाई और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...