श्रावणी मेले में दिखे एक क्विंटल वजनी कांवर

15 युवाओं की टोली लेकर जा रहे इसे बाबा धाम

भागलपुर: इन दिनों भोलेनाथ को प्रसन्न करने का पावन मास सावन चल रहा है। जिसको लेकर भागलपुर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाने के बाद अपने कावड़ में पवित्र गंगाजल भरकर पैदल 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबा वैद्यनाथ को जलाभिषेक करने के लिए कावड़ यात्रा पर निकल रहे हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग वेशभूषा के साथ-साथ जलाभिषेक करने के लिए अलग अलग ढंग के अनोखे कावड़ भी अपने साथ ले जा रहे  रहे है।

बंगाल से आए 15 युवाओं की टोली 1 क्विंटल वजनी कावर के साथ बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।

जिसको पीतल और बांस से बनाने में 2 माह का समय लगा है, इस दौरान कमरिया श्रद्धालुओं ने बताया कि भोलेनाथ सबकी खबर रखता है और वह हम सब ऊपर प्रसन्न रहें इसी कामना के साथ हम लोग बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने जा रहे हैं, साथ ही बंगाल से आए युवाओं की टोली ने कहा कि हम लोग प्रभु से यही प्रार्थना करेंगे कि भारत को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...