लोकल आलू की बंपर आवक से कीमतों में गिरावट, प्याज भी हुआ सस्ता

रांची: लोकल आलू की बाजार में भारी आवक के कारण इसकी कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 15 दिनों में आलू 12 रुपए प्रति किलो तक सस्ता हो गया है। पंडरा थोक मंडी में बुधवार को बढ़िया क्वालिटी का नया और पुराना आलू 14 से 15 रुपए प्रति किलो की दर पर बिका।

प्याज की कीमत में भी भारी कमी देखने को मिली है। बढ़िया प्याज थोक बाजार में 20 से 22 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जो पिछले 15 दिनों में 10 रुपए प्रति किलो तक सस्ता हुआ है।

आलू-प्याज के थोक कारोबारी रोहित कुमार ने बताया कि रांची और आसपास के इलाकों जैसे बांबे, इटकी, बेड़ो, चान्हो, पिठौरिया और गोला से आलू की भरपूर आवक हो रही है। साथ ही, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों से भी प्याज की आपूर्ति जारी है।

पंडरा थोक मंडी में बुधवार को 15 गाड़ियों में प्याज और 20 गाड़ियों में आलू की आवक हुई। इसके चलते खुदरा बाजार में भी आलू और प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अब नया आलू 25 से 30 रुपए प्रति किलो और प्याज 30 से 35 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में आलू और प्याज की कीमतें और भी कम हो सकती हैं।

 

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...