Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा नगरी में इलाज की सुविधा बहाल, एम्स में ओपीडी का हुआ उद्घाटन

देवघर : मंगलवार के दिन देवघर एम्स के ओपीडी का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। मंत्री ने एम्स ओपीडी का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान देवघर एम्स में सीएम के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री हफीजुल हसन, सांसद निशिकांत दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि देवघर एम्स की ओपीडी में 30 रूपए में रजिस्ट्रेशन होगा। यह रजिस्ट्रेशन एक साल तक वैलिड रहेगा।

देवघर एम्स के ओपीडी में अभी 12 विभाग के डॉक्टर परामर्श देंगे। 40 कमरों में फैले ओपीडी में मरीजों के वेटिंग हॉल सहित कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। वहीं देवघर एम्स आने वाले मरीजों को सस्ती दर पर पैथोलॉजिकल जांच की भी सुविधा दी जाएगी। इसके अलावे मरीजों के शार्ट एडमिशन की भी व्यवस्था की गई है। एम्स निदेशक ने बताया कि अगले साल तक 750 बेड वाला एम्स पूरी तरह चालू हो जाएगा।

अब उम्मीद की जा रही है कि मेडिकल के क्षेत्र में अति पिछड़ा माना जाने वाला संथाल परगना समेत आसपास के लोगों को एम्स ओपीडी की सेवा शुरु होने से बड़ी राहत मिलेगी।

Commercial Advertisment

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...