ऑपरेशन मुस्कान : रेल पुलिस 175 मोबाइल धारकों को लौटायी खुशियां

पटना : ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेल पुलिस की लगातार उपलब्धि जारी है। इसी कड़ी में 175 गुम मोबाइल को उनके असल धारकों को वापस किया गया है। दरअसल, रेल पुलिस की इस सराहनीय कार्य में राज्य से बाहर के रेल यात्रियों के यात्रा के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन को वापस किया गया है। इस ऑपरेशन मुस्कान के तहत उपलब्धि और मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान पटना रेल डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि असल धारकों के गुम हुए मोबाइल मिलने की सूचना उनके नंबरों पर दी गई थी, जिसमें बिहार सहित यूपी, बंगाल और अन्य राज्यों के असल मालिकों को बुलाकर सामुहिक रूप से वापस किया गया है।

रेल डीएसपी ने कहा कि अबतक रेल पुलिस ने लगभग एक हजार मोबाइल की बरामदगी इस ऑपरेशन मुस्कान के तहत की है। ये अभियान निरंतर चलाया जाएगा। वहीं रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि त्योहारों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना पर लगाम लगाया जा सका है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...