ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने 14 धारकों को लौटाया मोबाइल

मुजफ्फरपुर : बिहार पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुम या चोरी हुए 14 मोबाइल धारकों को उनका खोया हुआ मोबाइल लौटाया गया। मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र के एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में कई महिला पुरुष मोबाइल धारकों को विभिन्न थाना में दर्ज सनहा के साथ पूरा सत्यापन करने के बाद मोबाइल का वितरण किया गया।

मुजफ्फरपुर के एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि चोरी हुई या गुम हुए मोबाइल धारकों को ऑपरेशन मुस्कान के तहत 14 मोबाइल धारकों को मोबाइल वापस लौटाया गया है। वहीं परीक्षा के दरमियान चोरी हुए मोबाइल को पाकर रिंकू कुमारी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मोबाइल मुझे वापस मिलेगा। मोबाइल पाकर मुझे काफी खुशी हो रही है, पुलिस का यह अभियान काफी सराहनीय है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने मोबाइल धारकों को चेहरे पर लौटायी खुशी

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़,...

हजारीबाग के डाटोखुर्द में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दीप नारायण भगत और राहुल कुमार...

बाबा हरिहरनाथ मंदिर जाना होगा आसान? पटना-सोनपुर के बीच रोपवे का...

पटना: बिहार में पर्यटन को नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार रोपवे नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रही है। धार्मिक, ऐतिहासिक और...

गिरिडीह में दो साल पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम? ससुर और...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है। पचंबा थाना क्षेत्र की रानीखावा पंचायत के मंडल टोला...