‘PM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत, टेंशन में विपक्ष’

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उनसे पूछा गया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपत्तिजनक बयान शिव को लेकर दिया है। चिराग ने कहा है कि शिव मैं हूं। उन्होंने कहा कि यह लोग किस तरीके से भगवान को भी गाली देने का काम कर रहे हैं। यह लोग समाज को तोड़ने का काम तो पहले कर रहे थे और भगवान को भी लड़ने का काम कर रहे हैं। इनकी मानसिकता सामने आ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि इससे ज्यादा अफसोस की बात नहीं हो सकता। इससे ज्यादा गलत चीज नहीं हो सकती है। प्रधानमंत्री ने भारत के सर को ऊंचा किया। आपका उनसे राजनीतिक बैर हो सकता है लेकिन आप उन पर आपत्ति टिप्पणी करें यह बिल्कुल गलत है। इससे इसकी मानसिकता बिल्कुल झलकती है।

चिराग पासवान ने पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि मोदी युग का अंत हो गया है और एनडीए चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि अंत तो इन लोगों का होगा। पिछली बार एक सीट नहीं जीत पाए थे इस बार खाता भी नहीं खुलेगा। 2020 का चुनाव इन्हें भूलना नहीं चाहिए। हमलोग अगर एक साथ चुनाव लड़े होते तो आज इनका घमंड टूट गया होता।

यह भी पढ़े : चिराग 2 मई को हाजीपुर सीट पर करेंगे नामांकन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...