बिहार विधानसभा Live : सदन की शुरुआत होने से पहले विरोध करता दिखा विपक्ष

पटना : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आठवां दिन भी विपक्ष के तमाम विधायक सदन शुरुआत होने से पहले विरोध करते दिखे। दरअसल, आज सदन में जल संसाधन विभाग पर चर्चा होनी है। उससे पहले भाकपा माले, राजद और कांग्रेस के तमाम विधायक सदन के बाहर विरोध करते नजर दिखे। सभी विधायक हाथ में तख्ती लेकर कहा कि जब बिहार में बारिश होती है तो कई नदियों का तटबंध टूट जाती है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।सरकार को अभी से ही उस पर ध्यान देनी चाहिए।

श्रवण का तंज, कहा- देश और राज्य का संविधान नियम और कानून से चलता है

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने आज सदन के बाहर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी के द्वारा मुस्लिम समुदाय पर दिए गए बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है, कोई रोक देगा। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस संबंध में हमने कल ही कहा था कि देश और राज्य का संविधान नियम और कानून से चलता है।संविधान में सबके लिए अलग-अलग प्रोविजन किया हुआ है। किसी भी जाति और किसी भी धर्म पर व्यक्तिगत राय नहीं थोपी जा सकती है। जिसको जिस धर्म में आता है और त्योहार में आस्था है, वह अपने हिसाब से मनाते हैं। इस पर बहुत ज्यादा राजनीति भी हो रही है। बहुत सारी बातों पर चर्चा हो रही है, जो मनुष्य की जीवन में नहीं आनी चाहिए।

S Kumar 22Scope News
श्रवण का तंज, कहा- देश और राज्य का संविधान नियम और कानून से चलता है

नीतीश कुमार के शासन से पहले बिहार में हुआ है घोटाला – श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने कहा कि जो संसदीय व्यवस्था को चला रहे हैं उन्हें संसदीय व्यवस्था में आस्था और विश्वास है। उनको ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे। विपक्ष के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के राज्य में घोटाला हो रहा है। बिहार में घोटाला तो नीतीश कुमार से पहले हुआ है। बिहार घोटाला अपराह्न का प्रदेश था। तरह-तरह के सामान से सम्मानित किए गए। बिहार में अब घोटाला करने वाला कोई नहीं है। इस तरह के कुकृत्य करने वाले लोग नीतीश कुमार के शासन से बचने वाले नहीं है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने लेकर कहा कि हम कोई मठाधीश नहीं है, जिसका जवाब दें। इसका जवाब मठाधीश लोग ही देंगे।

बिहार में पदाधिकारी को लूट की छूट मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है – राजद विधायक मुकेश यादव

बिहार में बढ़ते अपराध और लूट को लेकर राजद विधायक मुकेश यादव ने कहा कि राज्य में पदाधिकारी को लूट की छूट मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है। उनके कई मंत्री कार्यालय छोड़कर भाग जाते हैं। उनके मंत्री अफसर से परेशान हैं।विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय में बना हुआ बिल्डिंग का बुरा हाल है। पैसा कहां चला जाता है। नीतीश कुमार की सरकार में एस्टीमेट घोटाला हुआ। इंजीनियर के द्वारा 100 करोड़ रुपए के एस्टीमेट को 200 करोड़ रुपए बना दिया जाता है। कई ऐसे अधिकारी हैं जो बिहार से लूटकर विदेश में संपत्ति इकट्ठा किया है। अपराधी बेलगाम है, पुलिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।

यह भी देखें :

बिहार की जनता तेजस्वी के साथ खड़ा है – राजद विधायक मुकेश यादव

बीजेपी के द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों पर दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए कटाक्ष पर राजद विधायक मुकेश यादव ने कहा कि हमारे नेता ने बिल्कुल सही बात कहा है। भारत में सभी जाति और धर्म के लोगों का रहने का अधिकार है। कोई आदमी किसी धर्म पर ठेस पहुंचाता है तो हमलोग तेजस्वी यादव के साथ खड़ा रहेंगे। बीजेपी के लोक सनातन धर्म की बात करते हैं। उन लोगों की जांच कराई जाए सारे लोग रात में दारू पीते हैं, मीट खाते हैं।

Bihar Vidhansabha 2 1 22Scope News
बिहार की जनता तेजस्वी के साथ खड़ा है – राजद विधायक मुकेश यादव

बाबा पर होनी चाहिए कार्रवाई – गोपाल रविदास

बाबा बागेश्वर ने जिस प्रकार हिंदू राष्ट्र के लेकर बयान दिया है उससे बिहार की सियासत गरमा गई है। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि अगर कहीं से हिंदू राष्ट्र की मांग उठेगी तो वह बिहार राज्य होगा। जिसको लेकर भाकपा माले के विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि बाबा बागेश्वर बीजेपी के एजेंट हैं और उसी तरीके से बयान भी देते हैं। ऐसे बाबा पर कार्रवाई होनी चाहिए और जेल के सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

Bihar Vidhansabha 4 1 22Scope News
बाबा पर होनी चाहिए कार्रवाई – गोपाल रविदास

बाबा बागेश्वर ने जो भी कहा सही कहा – हरिभूषण ठाकुर बचौल

बाबा बागेश्वर के द्वारा हिंदू राज्य की कल्पना को लेकर दिए गए बयान के बाद से बिहार में राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बाबा का कथन कहीं से भी गलत नहीं है। हिंदू और मुसलमान के नाम पर देश का विभाजन हुआ है। विभाजन के बाद मुसलमान भाई को पाकिस्तान मिला, ऐसे में भारत हिंदू राष्ट्र है ही। बाबा उसमें ऊर्जा भरना चाहते हैं। सनातन जो जात-पात में बाटा हुआ है, उसको एक करके बाबा धीरेंद्र शास्त्री उसको मजबूत बनाना चाहते हैं। ऐसे में बिहार हिंदू राज्य है और इसके मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री इसी हिंदू राज्य में है। बाबा हिंदू राज्य के लिए निकले हैं और इसका हम लोग समर्थन करते हैं।

Hari Bhushan 22Scope News
बाबा बागेश्वर ने जो भी कहा सही कहा – हरिभूषण ठाकुर बचौल

BJP के नेता भड़काने वाले बयान देते रहते हैं – रामवृक्ष सदा

हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान को लेकर आज भी सदन के बाहर विपक्ष के विधायक विरोध करते दिख रहें हैं। बता दें कि बचौल ने कहा था कि होली के दिन मुस्लिम बाहर न निकलेंगे। वहीं इसको लेकर राजद विधायक रामवृछ सदा ने कहा कि यह देश संविधान से चलता है। बीजेपी के नेता अपने बयान से सिर्फ दंगा भड़काना चाहती है।

Bihar Vidhansabha 7 22Scope News
BJP के नेता भड़काने वाले बयान देते रहते हैं – रामवृक्ष सदा

जहां वह जन्मे है वहीं से हिंदू राष्ट्र की कर दें शुरुआत – आनंद शंकर

वहीं बाबा बागेश्वर के द्वारा हिंदू राज्य की शुरुआत बिहार से की जानी चाहिए। कांग्रेस विधायक आनंद शंकर ने कहा कि जहां वह जन्मे है वहीं से तो हिंदू राष्ट्र की शुरुआत कर दें। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है और इसी को लेकर बाबा बागेश्वर बयान दे रहे हैं। मैं समझता हूं कि भगवान ने ऐसे किसी बाबा को नहीं भेजा। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इनको बोला गया है कि जाकर किसी दल विशेष के लिए प्रचार करो। कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर ने कहा कि भाजपा विधायक के ऊपर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए।‌ यह देश संविधान से चलता और लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सबको बराबर का हक दिया गया है। सबका अपना महत्व है।‌ यदि कोई व्यक्ति लोकतंत्र के मंदिर में बैठा है और वह इस तरह की गलत बयानबाजी कर रहा है तो उसके ऊपर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री को इसे अपने संज्ञान में लेना चाहिए।

Bihar Vidhansabha 6 22Scope News
जहां वह जन्मे है वहीं से तो हिंदू राष्ट्र की कर दें शुरुआत – आनंद शंकर

होली तो मोहबत का पर्व है, इसमें मोहबत बांटनी चाहिए – अख्तरुल ईमान

बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल के होली पर दिए गए बयान पर जमकर राजनीति हो रही है। तमाम विपक्षी विधायकों के द्वारा भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एआईएमआईएम के विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि होली तो मोहबत का पर्व है, इसमें मोहबत बांटनी चाहिए। जो लोक नफरत बांटते हैं वो लोग अपने धर्म के त्योहारों को कहीं न कहीं से बदनाम करने की कोशिश करते है। जो हमारे पूर्वजों की पुरानी रीत रही है कि होली में हिंदू भाई के यहां आकर उसे बचाए रखना चाहिए।

Bihar Vidhansabha 3 1 22Scope News
होली तो मोहबत का पर्व है, इसमें मोहबत बांटनी चाहिए – अख्तरुल ईमान

बाबा बागेश्वर की इस मांग का खुलकर समर्थन करते हैं – पूर्व मंत्री रामसूरत राय

कथावाचक बाबा बागेश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हिंदू राष्ट्र की बात को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ तमाम विपक्षी दल जहां बाबा बागेश्वर के इस अभियान का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के विधायक रामसूरत राय ने साफ करते कह दिया कि हमलोग बागेश्वर की इस मांग का खुलकर समर्थन करते हैं। बाबा कोई अपने परिवार के लिए नहीं मांग रहे बल्कि 140 करोड़ जनता के लिए मांग रहे हैं। 140 करोड़ में सभी जाति और धर्म के लोग रहते हैं । ऐसे में हिंदू राष्ट्र हूं ना कोई गलत बात नहीं है। हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं है कि इसमें सिर्फ हिंदू ही रहेंगे, इसमें सिख, इसाई, जैन, पारसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी रहेंगे।

Ramsurat Rai 22Scope News
बाबा बागेश्वर की इस मांग का खुलकर समर्थन करते हैं – पूर्व मंत्री रामसूरत राय

पूर्व मंत्री ने कहा कि दुनिया में जिस तरह से इस्लामिक राष्ट्र है। ऐसे में अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ऐसे में विपक्षी पार्टियों के द्वारा यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि बिहार में विधानसभा चुनाव है। वह भाजपा के प्रचार-प्रसार के लिए बिहार आए हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामसूरत राय ने कहा कि बाबा हमारे प्रचारक नहीं बल्कि धर्म के प्रचारक हैं। वह धर्म को लेकर आगे चलते हैं। ऐसे में यदि किसी के पेट में दर्द हो रहा है तो हम लोग क्या कर सकते हैं। यदि पेट में दर्द हो रहा है तो गर्म पानी के साथ अजवाइन खा ले और शांति से बैठे।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : नालंदा की घटना पर सदन में विपक्ष का हंगामा, सीएम ने लगायी क्लास

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img